मंगलवार, 22 जनवरी 2013

मंडी अध्यक्ष प्रीति नायक का पदभार ग्रहण समारोह आज

बीना। नव निर्वाचित कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष श्रीमति प्रीति राजू नायक का पदभार ग्रहण समारोह आज सागर जिले के सांसद भूपेन्द्रसिंह ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में कृषि मंडी में संपन्न किया जायेगा।

मुकेश जैन सेतपुर ने जानकारी देते हुये बताया कि मंडी अध्यक्ष श्रीमति प्रीति नायक का भव्य पदभार ग्रहण समारोह में विशेष अतिथि के रूप में भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री दिनेश शर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष जाहरसिंह सहित विशेष अतिथि के रूप में विधायक डॉ.श्रीमति विनोद पंथी, पूर्व नपाध्यक्ष महेश राय, जिला भाजपा उपाध्यक्ष संजय बापट सहित श्रीमंत सेठ धर्मेन्द्र जैन खुरई भी शामिल होंगे। 


महाविद्यालय की प्रायोगिक परीक्षायें कल से 


बीना। शासकीय पीजी कॉलेज में कक्षा बीए, बीएससी एवं बीकॉम कम्प्यूटर एप्लीकेशन के छात्र-छात्राओं की मुख्य प्रायोगिक परीक्षा 24 जनवरी गुरूवार को प्रात: 10 बजे से संपन्न की जायेगी। प्राचार्या डॉ.रेखा बरेठिया ने सभी छात्र-छात्राओं से प्रेक्टिकल फाईल आदि लेकर परीक्षा में शामिल होने के निर्देश दिये हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...