शाहगढ़। वन परिक्षेत्र शाहगढ़ के अंतर्गत बीट कम्पाउंट आरएफ 499 टीम द्वारा गश्त चल रही थी उसी दौरान मुखबिरा की सूचना पर सूचना दी गयी कि सूजपुरा ग्राम से शाहगढ़ के लिए साईकिलों से हाथ चिरान लकड़ी लेकर लोग आ रहे है,
उड़न दस्ता टीम मदनतला की ओर रवाना हुए सामने से देखा कि लोग साईकिलों पर सागौन की अवैध लकड़ी लेकर आ रहे है जिन्हें पकड़ने की कोशिश करते हुए लोग सागौन की लकड़ी वहीं गिराकर भाग निकले। 2 साईकिल एवं 32 नग जब्ती की कार्रवाई की गई। गश्त टीम में ओपी श्रीवास्तव डिप्टी रेंजर मु. खांन, रसीद कुरैशी, श्री आठिया व कम्पाउन्ड के चौकीदार मौके पर उपस्थित थे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें