सागर। नोबल कॉलेज द्वारा दो दिवसीय उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का आयोजन 12 एवं 13 जनवरी को किया जाएगा। सूचना एवं प्रौद्यौगिकी विकास के कारण छात्रों की वैयक्तिक विभिन्नताओं के अनुरूप शिक्षण कार्य को ढालना चुनौती पूर्ण बन गया है। इन्ही समस्याओं को लेकर नोबल कॉलेज के द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें डॉ. राजेन्द्र पाल पूर्व अध्यक्ष सीआईईटी एनसीईआरटी, प्रवक्ता डिवीजन आॅफ एड्यूकेशनल रिसर्च नई दिल्ली एवं राजेश कुमार निमेश सहायक प्राध्यापक सीआईईटी, एनसीईआरटी नई दिल्ली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य अनुदेशात्मक सामग्री द्वारा प्रत्येक विद्यार्थी के सीखने की क्षमता के अनुरूप शिक्षण अधिगम प्रक्रिया कैसे रोचक सरल व प्रभावशाली बनाया जा सके। कार्यशाला के अतिथि डॉ. एचएस बेस, संरक्षिका डॉ. अनुराधा पांडे, कन्वीनर सुश्री गीतांजलि बासमानी विभागाध्यक्ष शिक्षा संकाय नोबल कालेज, कोर्डिनेटर डॉ. पूर्वा जैन अतिथि शिक्षक डॉ. हरीसिंह गौर विवि होंगे। स्कूली शिक्षक महाविद्यालयीन शिक्षक, प्रशिक्षक शिक्षण क्षेत्र में जाने के लिए उत्सकुक विद्यार्थीगण भाग ले सकते हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें