शुक्रवार, 11 जनवरी 2013

सिद्ध चक्र विधान के समापन पर निकली श्रीजी की शोभा यात्रा

सागर। रामपुरा वार्ड स्थित वासुपूज्य जिनालय प्रांगण में मुनि श्री अजित सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में आयोजित सिद्धचक्र महामंडल विधान के समापन पर 11 जनवरी को श्रीजी की विशाल शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। रथ में विधान में सम्मलित सभी प्रमुख पात्र बैठे थे।

दोपहर रामपुरा से श्रीजी की शोभा यात्रा निकली जो छत्रसाल अखाड़े, विजय टाकीज तिगड्डा, लिंक रोड,  मनोहर टाकीज, मस्जिद, नमक मंडी, परकोटा, तीनबत्ती, विजय टाकीज रोड़ होकर वापिस पहुंची। हजारों लोगों की उपस्थिती में श्रीजी की शोभायात्रा का जगह जगह श्रद्धालुओं ने श्रीफल  चढ़ाकर आरती उतारी। 

शोभायात्रा में पहले घुड़बग्गी जिनमें इंद्र इंद्राणी बैठे थे उसके बाद भजन मंडली, बैण्ड पार्टी नवयुवक मंडल घोष विदिशा के बाद मुनिश्री अजित सागर महाराज, मुनिश्री पुष्पदंत सागर महाराज, मुनिश्री विमल सागर महाराज, मुनिश्री महासागर महाराज, मुनिश्री विशद सागर महाराज, मुनिश्री अचल सागर महाराज, आर्यिका भावना मति माताजी, आर्यिका प्रभावनामति माताजी, आर्यिका सदयमति माताजी, आर्यिका भक्तिमति माताजी, ऐलक श्री विवेकानंद सागर महाराज जी का संघ साथ चल रहा था। 

इस अवसर पर विधायक शैलेन्द्र जैन, स्वदेश जैन गुड्डू भैया, जैन पंचायत के कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश जैन ढाना, महामं़त्री अनिल नैनधरा, विधान के सौधर्म इंद्र संजय पायल, नरेन्द्र जैन, पन्ना लाल जैन, वीरेन्द्र जैन, एड. प्रकाश बड़कुल, ज्ञानचंद जैन, रमेश ठेकेदार, सुरेश जैन, सोनू जैन, तरूण जैन, राजकुमार, प्रकाश, प्रदीप जैन, ऋषभ, आशीष बाझल्य, मुकेश, श्रीमती कांता जैन, मंजू बजाज, एड. आरती जैन, इंकानेता संतोष पाण्डे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। सुबह श्रीजी का पूजन अभिषेक हुआ बाद में विधान के समापन पर हवन किया गया। इस अवसर पर अनेक लोगों ने मंदिर के निर्माण के लिए अपनी ओर से दान राशि देने की घोषणा की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...