सागर। अध्यापक संयुक्त मोर्चा जिला ने अपनी एक सूत्रीय मांग पदोन्नति को लेकर जिला पंचायत के अध्यक्ष हरवंश सिंह राठौर एवं उपाध्यक्ष व शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी को सैकड़ों अध्यापकों ने ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई है कि मप्र शासन द्वारा सहायक अध्यापक से अध्यापक एवं अध्यापक से वरिष्ठ अध्यापक पदोन्नति हेतु एक वर्ष पूर्व पद उपलब्ध कराए गए हैं। परंतु आज तक पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की गई है। पदोन्नति की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में आरएस ठाकुर, अनिल चौबे, अजय ठाकुर, मनोज जैन, आरडी अहिरवार, जितेन्द्र राजपूत, मुकुंदी लाल, सुनील श्रीवास्तव, अरविंद सींग आदि उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें