बुधवार, 16 जनवरी 2013

ब्लाक महिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की बैठक

सागर।  ब्लाक महिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की बैठक भगवानगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में किया गया। अध्यक्षता महिला कांग्रेस की ब्लाक अध्यक्ष गीता मौर्य ने की। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी उपस्थित हुए। बैठक की शुरूआत में मुख्य अतिथि एवं उपस्थितजनों ने 14 जनवरी को इलाज के अभाव में केंसर पीड़ित महिला की हुई मृत्यु पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की गर्इं।

तदोपरांत बैठक के एजेंडे अनुसार 14 जनवरी को कैंसर से पीड़ित श्रीमती अनीता पांडे को इलाज हेतु सहायता राशि न मिलने के कारण इलाज के अभाव में हुई मौत एवं महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर चर्चा की जाकर आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि एक तरफ तो प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में रोगियों के मुफ्त इलाज की बात करते नहीं थकते वहीं दूसरी ओर बुंदेलखंड क्षेत्र के मुख्यालय में स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ अमले को पर्याप्त घूस न मिलने के कारण इलाज हेतु स्वीकृ त राशि रोगी को न मिल पाने के कारण गरीब महिला को अपनी जान गंवाना पड़ी। 

जिससे प्रदेश सरकार का गरीब व जन विरोधी चेहरा उजागर हुआ है। बैठक में निर्णय लिया गया कि इलाज के अभाव हुई अनीता पांडे की मौत और भाजपा सरकार में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचारों के विरोध में महिला कांग्रेस द्वारा 18 जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुतले को सार्वजनिक शूली पर चढ़ाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में रामजी दुबे, लगन सिंह, रामदयाल चौबे, पुरुषोत्तम शिल्पी, अशरफ खान, मुन्ना विश्वकर्मा, संजू घोषी, अनिल कुर्मी, इंदरानी बाई, चंदा बाई, जानकी बाई, सावित्री बाई, मालती बाई, रूपरानी, वीरेन्द्र चौधरी, मनोज राठौर, सत्यनारायण पटेल, मोतीलाल पटेल, अखलेश दीक्षित, गज्जू अहिरवार, सुखलाल आदिवासी आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...