जैसीनगर। ब्लाक सचिव आशा कार्यकर्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख कड़ी आशा कार्यकर्ता हैं जिनके द्वारा ही टीकाकरण में सतत बढोतरी हुई, गांव में महिलाओं को जागरूक करने में भी आशा कार्यकर्ताओं द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका अदा की जाती है।
लेकिन प्रशासन द्वारा कार्यकर्ताओं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसलिए 16 दिसंबर को सागर दादा दरबार में बैठक का आयोजन किया जिएगा। जिसमें सांसद भूपेन्द्र सिंह भी शामिल होंगे। सांसद श्री सिंह को आशा कार्यकर्ताओं का वेतन दस हजार किए तथा अन्य सुविधाओं में विस्तार करने के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से उपस्थित होने की अपील की है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें