सोमवार, 14 जनवरी 2013

दो पक्षों में विवाद के चलते मारपीट

बीना। रविवार की दोपहर सिनेमा तिराहे के पास दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में घायल एक युवक को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बीना थाने से मिली जानकारी के मुताबिक सुभाष वार्ड निवासी सूरज पिता सीताराम यादव 23 वर्ष ने रिपोर्ट लिखाई है कि वह दोपहर 2 बजे सिनेमा तिराहा स्थित पान की गुमटी के पास खड़ा था। तभी मोनू नामदेव एवं छोटू यादव ने आकर गाली गलौज शुरू कर दी। मना करने पर बैसबाल के डंडों से पिटाई की। 

इसी तरह आचवल वार्ड निवासी मोनू उर्फ राजीव पिता मोहनलाल नामदेव ने रिपोर्ट लिखाई है कि वह दुर्गा होटल के पास पान की दुकान के पास खड़ा था तभी सूरज यादव ने आकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की दोनों पक्षों पर मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी का प्रकरण दर्ज किया है। सूरज यादव को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। उसके कान एवं नाक में गंभीर चोटें आई थीं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...