सागर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर जिला इकाई द्वारा नमकमंडी में पाकिस्तान के राष्ट्रपति का पुलता दहन किया गया पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद भूपेन्द्र सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष जाहर सिंह सागर विधायक शैलेन्द्र जैन प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जाहर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा इस प्रकार किए गए कृत्य पर केन्द्र सरकार को कड़े कदम उठाना चाहिए उन्होंने ऐसे कृत्य पर अफसोश जताते हुए पाकिस्तान को आगाह किया कि वो अपनी हरकतों से बाज आए और भारत देश की जनता की परीक्षा लेने का प्रयास न करें।
विधायक शैलेन्द्र जैन ने वीर शहीद के परिजनों को श्रद्धांजलि देते हुए पाकिस्तान सरकार के नुमांइदों की घोर भत्र्सना की उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद पर लगाम न लगाकर आतंकवाद को बढ़ाने का काम कर रहा है, भारत की केन्द्र सरकार को इस जघन्य घटना के विरोध में पाकिस्तान को करारा जवाब देना चाहिए। पुतला दहन के पूर्व नमक मंडी में कार्यकर्ता एकत्रित होकर जुलूस के रूप में कटरा मस्जिद होते हुए पाकिस्तान मुरदार्बाद के नारे लगाते हुए नमकमंडी पहुचे और राष्ट्रपति का पुतला दहन किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मन सिंह ने एवं आभार नगर मंडल अध्यक्ष राम कुमार साहू ने माना कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गोविंद जड़िया, सुकदेव मिश्रा, मुकेश जैन ढ़ाना, शैलेन्द्र ठाकुर, अपूर्व सिंघई, राजेश केसरवानी, आनंद चैहान, रामेष्वर नामदेव, अनूप उर्मिल, शैलेष केशरवानी, अनुराग प्यासी, अजमेरी रायन, नवीन भट्ट, संजय द्ववेदी, बंटी शर्मा, गौरव सिरोठिया, सोहेल खान, जावेद खान, अखलेश केसरवानी, कैलाश सोनी, डब्बू साहू, मुन्ना तंतवाय, रामू ठेकेदार, के.के. मिश्रा, नरेन्द्र तिवारी, हरिओम केशरवानी, सौरभ केशरवानी, बलवंत राठौर, जगन्नाथ गुरैया, विनय चैबे, गुड्डू ठाकुर मो. हमीद, प्रदीप राजौरिया, सोहन केशरवानी, राजू यादव, मुकेश हरियानी, प्रभुदयाल पटैल, चंद्रभान सिंह, देशराज यादव खुरई, बंसत यादव गढ़ाकोटा, महेश राय बीना, गोलू ठाकुर बीना, शैलेष शाह बीना, हरिशंकर सोनी, संतोष रोहित, डालचंद पटैल, वृदावन अहिरवार, गनेश कटारे, अंशुल हर्षे, रामेष्वर नेमा, मनोज रैकवार, हीरा लाल खटीक, मिश्रीचंद गुप्ता, मेघा दुबे, याकृति जड़िया, सरोज साहू, अभिषेक दिवाकर, आलोक चितचोर, अनिल गोदरे, अक्षय बलैया, मनीश नेमा, विकास बेलापुरकर, तेज सिंह राजपूत देवरी, कृष्णकांत नामदेव, आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें