सागर। नरयावली यादव समाज द्वारा मारा इमलिया में स्वजातीय बंधुओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वप्रथम भगवान कृष्ण को पुष्प अर्पित कर बैठक का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष राजेन्द्र यादव, अध्यक्ष रामकुमार यादव, रामाकांत यादव एवं अध्यक्षता एड. हरिनारायण यादव ने की।
बैठक में मुख्य रूप से कुरीतियों के विषय पर चर्चा की गई एवं यादव महासभा द्वारा पत्रिका विमोचन और राजनैतिक चेतना के संबंध में विचार एवं सुझाव रखे गए। संचालन कृष्ण मुरारी ने किया। बैठक में सत्यनारायण यादव, शिवकुमार, नेतराम, देशराज, मनोहर, अजब सींग, गुड्डू, वीरसींग, रमेश, सरमन, माधव, रामबाबू, सुरेश तोड़ा, बद्री पंचम आदि उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें