गुरुवार, 24 जनवरी 2013

केसली के लिए सवा करोड की घोषणाए

केसली । पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने केसली विकास खंड के गुरूवार को करीब सवा करोड की घोषणाए  की है। केसली में पंचायत भवन के लिये 50 लाख रूपए, रैन बसेरा के लिए 30 लाख, बाजार हाट के लिए 15 लाख , पंचायत भवन के लिये 16 लाख रूपए  की घोषणायें की गई है।

इसके साथ साथ श्री भार्गव ने इसी बजट सत्र में गौरझामर से सीहरमउ तक के लिये टू लाइन सडक के निर्माण का आश्वासन दिया है। उन्होने क्षेत्र के आवासहीनों को बजट सत्र में प्रति आवेदक 70 हजार रूपए दिए जाएगे। बजट सत्र मे ही कूप निर्माण के लिए भी सहायता मंजूर की जाएगी। इस अवसर पर पं. भगवत पाठक, मुकेश पटैल, अनिल दुबे, ओमप्रकाश चौबे, रामकली आदिवासी सरपंच, गोकल घोषी सरपंच, अंगद सिंह कुसमी सहित अनेक नागरिक उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...