खुरई/ जब कोई शिक्षक या छोटा कर्मचारी अनुपस्थित पाया जाता है तो वरिष्ठ अधिकारी कार्यवाही कर वेतन काट लेते हैं लेकिन कई ऐसे बड़े अधिकारी हैं जो टूर के नाम अपने घर में सोते हैं और टीए डीए तक प्राप्त करते हंै।
ऐसा ही मामला सिंचाई विभाग के एसडीओ सी के जैन का आया जब एक जानकारी लेने के लिए कार्यालय में संपर्क किया गया तो कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि साहब फील्ड के टूर पर गये हैं लेकिन फोन लगाने पर उनके निवास पर बच्चों ने उठाकर बताया कि साहब सो रहे हैं। सिंचाई विभाग के एसडीओ और अन्य विभागों के ऐसे ही अधिकारियों के कारण ही शासन की योजनाओं को पलीता लगता है।
शायद इसी लापरवाही के चलते तेवरा गांव के शासकीय तालाब की सिंचाई को नही रोका जा सका और न ही खेती रोकी जा सकी। इस संबंध में एसडीएम कमल सोलंकी से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि इस संबंध में कार्यालय से पूर्ण जानकारी के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। यदि स्पष्ट होता है कि टूर पर नहीं थे तो उनको नोटिष जारी कर उनके वरिष्ट अधिकारियों को सूचित किया जाएगा।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें