बीना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर कार्यकारिणी में काफी फेरबदल कर नए लोगों को स्थान दिया गया है। नगर अध्यक्ष भूपेन्द्र राय ने बताया कि मासिक बैठक के दौरान हेमंत लोधी के स्थान पर गोविंद कुशवाहा को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।
नए दायित्वों में नगर के युवा पत्रकार रजतसिंह राजपूत को नगर अभाविप छात्र उप प्रमुख नियुक्त किया गया है। राजपूत की इस नियुक्ति पर नगर के छात्र-छात्राओं ने हर्ष व्याप्त है। इसी तरह नगर तकनीकी प्रमुख वैभव शर्मा, गौ रक्षा प्रमुख सुजानसिंह यादव, नगर छात्र प्रमुख तरूण साहू कार्यकारणी की घोषणा होने पर सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है। नव नियुक्त पदाधिकारियों को गौरव शर्मा, शुभम राय, मंदीप कुर्मी, अंकुर माथुर, रवि सोलंकी, सुनील कर्मी, आदि ने बधाईयां दी हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें