रविवार, 6 जनवरी 2013

रेल रोको आंदोलन में शामिल होने की अपील की

रजवांस। ग्राम रजवांस में सागर संसदीय क्षेत्र एवं बुन्देलखंड में रेल सुविधाओं को लेकर रेल रोको आंदोलन की भाजपा नेता गंगा प्रसाद दुबे एवं राजकुमार रिछारिया के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बताया कि बुन्देलखंड क्षेत्र हमेशा से ही रेल सुविधाओं को लेकर उपेक्षा का शिकार रहा है।

बुन्देलखंड में रेल सुविधाओं का न होना भी इस क्षेत्र के पिछड़ेपन का मुख्य कारण है। ऐसे में हम सब को मिलकर विकास के लिए केन्द्र सरकार से बुन्देलखंड में रेल सुविधाओं की मांग को उठाना अत्यंत आवश्यकता है। इसलिए सभी ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर 11 जनवरी 2013 को होने वाले रेल रोको आंदोलन में अधिक से अधिक सम्मलित होने की अपील की। इस अवसर पर विश्वनाथ सिंह, वीरेन्द्र राजपूत, हेमंत सेन, कैलाश सिंह, मुन्ना विश्वकर्मा, विनोद जैन, हरिराम नामदेव, प्रभु दुबे, डॉ. एसके सिन्हा, कालूराम चौरसिया, विशाल विश्वकर्मा, माखन घोषी, राजेन्द्र जैन, हब्बू जैन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...