शनिवार, 19 जनवरी 2013

सड़क हादसे में घायल की मौत

खुरई।  शुक्रवार के दिन निर्तला ग्राम के पास सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पैदल जाते समय व्यक्ति को मोटर साईकिल सवार ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

थाने से मिली सूचना के अनुसार मृतक पन्नालाल पिता बिहारी लाल अहिरवार उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम सरखड़ी शाम को पैदल अपने गांव वापिस जा रहा था तभी एक मोटर साईकिल सवार ने सामने से टक्कर मारते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। 108 एम्बूलेंस द्वारा उसे जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत इलाज के दौरान शनिवार तड़के सुबह 4 बजे डॉक्टर द्वारा घोषित कर दी गई। 

चश्मदीद एवं सूचनाकर्ता जगतसिंह पिता मूरतसिंह राजपूत ने बताया कि मृतक को टक्कर ढिकुआ में पदस्थ शिक्षक अनरत ने अपनी काले रंग की हीरो होण्डा मोटर साईकिल से मारी थी।  पुलिस ने मर्ग कायम कर बताया कि जिला चिकित्सालय से मर्ग डायरी आने पर ही शेष कार्यवाही की जावेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...