शुक्रवार, 11 जनवरी 2013

जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर में संपन्न

खुरई। शुक्रवार के दिन ग्राम सिलोधा में जिला स्तरीय लोककल्याण शिविर क्षेत्रीय विधायक अरूणोदय चैबे और जिला कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

शिविर में कुल 244 आवेदन आये जिसमें 228 मांगें और 16 शिकायतें शामिल थीं। इनमें से 159 मांगे और 4 शिकायतों सहित कुल 162 आवेदनों का निपटारा तुरंत ही कराया गया। शेष बचे आवेदनों को एक सप्ताह में निपटाने के निर्देश कलेक्टर ने संबंधित विभागों को दिये है। इस अवसर पर 15 प्रसूतिका सहायकों को 76 हजार रूपयों के चेक,9 लाड़ली लक्ष्मियों को 6-6 हजार के चेक और एक राष्ट्रीय परिवार सहायता के तहत 10 हजार रुपए की राशि का   चेक प्रदान किया गया है। शिविर में ही एक विगलांग को ट्राई साईकिल और दो को कान की मशीन दी गई है। 


कागजों में बन गया मनरेगा का कुंआ 


शिविर में ही धन्नालाल पिता कम्मोद ने कलेक्टर से शिकायत की कि उसकी जमीन पर कागजों में मनरेगा के तहत कुंआ खुदा दशार्या गया है जबकि कुंअां खोदा ही नहीं गया। इस बात पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए तुरंत ही दस्तावेजों का सुधाकर दिये जाने के निर्देश दिये। सीईओ से भी इस संबंध में जानकारी लेने पर राजस्व के दस्तावेजों की त्रुटि बताई।


पीएचई विभागाध्यक्ष की खिंचाई 


शिविर के दौरान पीएचई विभाग की शिकायतों देखते हुए कलेक्टर ने विभागाध्यक्ष के के दुबे की जमकर खिंचाई की बताया गया कि कई बार ग्रामीण क्षेत्रों के हेण्ड पंपों की शिकायत करने पर सुधारकार्य समय पर नहीं कराया जाता है। जिससे गांवों में पेयजल का संकट आ जाता हैं। साथ ही सामग्री की कमी बताकर भी काम नही किया जाता जिससे लोगों को परेशानी होती है।


ये रहे उपस्थित

शिविर में जिला जनपद सदस्य शशि कैथोरिया,सुरेन्द्र सिंह बीना, माधव सिंह  जनपद उपाध्यक्ष खुरई,जिला सीईओ डॉ विजय कुमार,जिला शिक्षा अधिकारी आरएन शुक्ला,श्रम अधिकारी रजनी मालवीय,महेंद्र त्रिपाठी संयुक्त संचालक,प्रदीप राय उप संचालक महिला बाल विकास,एमएल चैहा उपसंचालक कृषि सहित खुरई एसडीएम कमल सोलंकी, तहीलदार दिनेश शुक्ला जनपद सीईओ डॉ आरपी पटेल  साथ ही सभी विभागो के विभागाध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...