शनिवार, 9 फ़रवरी 2013

आतंकवादी को सजाए मौत पर हर्ष

सागर। कांग्रेस नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार द्वारा देश की एकता व अखण्डता से खिलवाड़ करने वाले एक और आतंकवादी अफजल गुरू को फांसी पर लटकाकर मौत की सजा दिए  जाने के कदम का जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने स्वागत किया है।

उन्होंनें कहा है कि इस कदम से कांग्रेस और केन्द्र सरकार के आतंकवाद से सख्ती से निपटकर राष्ट्र की एकता व अखण्डता को कायम रखने के संकल्प को मजबूती मिली है। जिला कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता डॉ. संदीप सबलोक ने कहा कि केन्द्र सरकार राष्ट्र और आम जनता की सुरक्षा के मुद्दे पर गंभीर है जिसके चलते ही महिलाओं के साथ अपराधिक कृत्यों को रोकने के लिए हाल ही में अध्यादेश लाकर को देश भर में कठोर कानून लागू करते हुए राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा में उक्त कदम उठाकर अपनी प्रतिबद्धता को प्रमाणित किया है।


अफजल को फांसी दिए जाने पर शिव सैनिकों में हर्ष


संसद पर हमला करने वाले आतंकवादी अफजल गुरु को तिहाड़ जेल में फांसी दिए जाने पर शिवसैनिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए पटाखे फोड़े और मिठाईयां बांटी। शिव सैना जिला प्रमुख पप्पू तिवारी ने अफजल की फांसी को देर आए दुरुस्त आए बताते हुए भारत सरकारसे पाकिस्तान   पर हमला करने की आवश्यकता बताया। हर्ष व्यक्त करने वालों में हेमराज आलू, गजेन्द्र ठाकुर, जगदीश विश्वकर्मा, देवव्रत शुक्ला, महेन्द्र पटवा, रवि गुप्ता, ब्रजेन्द्र पहलवान, संजय राजपूत, नवीन सेन, मनीष जाटव आदि शामिल हैं।


अफजल को फांसी दिए जाने पर मनाई खुशियां


कांग्रेस सरकार द्वारा अफजल गुरु को फांसी दिए जाने पर राष्ट्रीय कांग्रेस ब्रिगेड के महासचिव मनीसिंह गुरोन, प्रदेश महासचिव अंकित तिवारी, राष्ट्रीय कांग्रेस बिग्रेड के प्रदेश सचिव अंकित भट्ट, जिलाध्यक्ष संभव जैन  ने कांग्रेस द्वारा अफजल गुरु को फांसी दिए जाने पर आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...