सागर। 11 जनवरी को भाजपा द्वारा आयोजित हो रहे रेल रोको आंदोलन को सफल बनाने के लिए भाजपा मंडल सागर की बैठक आज साहू समाज मंदिर परिसर में आयोजित की जाएगी। बैठक में आंदोलन के संधर्व में विधायक शैलेन्द्र जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष जाहर सिंह, महापौर श्रीमती अनीता अहिरवार, ननि अध्यक्ष विनोद तिवारी उपस्थित रहेंगे।
यह जानकारी नगर महामंत्री विक्रम सोनी ने दी। नगर मंडल के अध्यक्ष समस्त पदाधिकारी वार्ड अध्यक्ष, पार्षद एवं कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की गई है।
रेल रोको आंदोलन का समर्थन
राष्ट्रीय कांग्रेस ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव मनी सिंह गुरोन ने भाजपा द्वारा आयोजित रेल रोको आंदोलन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सागर विकास के लिए किए जा रहे आंदोलनों का वे समर्थन करते हैं। चाहे वो कार्य भाजपा करे या कांग्रेस उन्होंने मांग की है कि भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस का बीना में स्टापेज बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब किसी बड़ी गाड़ी में राजनेता आते हैं तो गाड़ी स्टापेज बीना बना दिया जाता है जबकि आम लोगों के लिए यह सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती। उन्होंने कहा कि यदि इस ट्रेन का स्टापेज बीना बनाया जाता है तो दिल्ली का सफर केवल सात घंटे में कर सकेंगे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें