सागर। राष्ट्रीय कांग्रेस ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव मनी सिंह गुरोन ने संत आशाराम बापू के उस बयान की घोर निंदा की है जिसमें संत आशाराम बापू ने बयान दिया था कि दिल्ली गैंग रेप का शिकार हुई युवती यदि आरोपियों के पैर पकड़कर गिड़गिड़ाती तो यह हादसा नहीं होता।
इस बयान की मनी सिंह गुरोन ने निंदा करते हुए कहा कि हिन्दू धर्म संतों को इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए। जहां भारत में महिलाओं के हित में कड़े कदम उठाने की बात चल रही है वहीं अध्यात्मिक गुरु आशाराम बापू का बयान शर्मसार करने वाला है। पूरे देश में संत आशा राम बापू के पुतले फूंके जाने चाहिए। मप्र में उनके आयोजनों पर रोक लगाई जानी चाहिए।
उन्होंन आम जनता से अपील की है कि वे आशाराम बापू की किसी भी सभा में न जाएं। संत अपनी छोटी मानसिकता का परिचय अपने बयान के द्वारा दे चुके हैं। श्री गुरोन का समर्थन करने वालों में अंकित तिवारी, अंकित भट्ट, संभव जैन, श्रीकांत जैन, आमिर खान, आशिफ खान, प्रशांत, विशाल, जिमी, पार्थ शर्मा आदि शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें