सागर/ खेल महोत्सव 2013 के अंतर्गत नगर निगम स्टेडियम एवं खेल परिसर में खेले जा रहे विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। जिनमें बालक हैंडबाल का मुकाबला दीपक मेमोरियल और सेंट जोसफ कान्वेंट के बीच खेला गया। मैच ड्रा हो गया फायनल मैच का मुकाबला केन्द्रीय विद्यालय क्र. 1 एवं सेंट जोसफ कान्वेंट के मध्य हुआ। जिसमें केन्द्रीय विद्यालय क्र. 1 0-9, 0-3 से विजयी रहा।
ओपन व्हालीबाल का मुकाबला पीटीएस क्लब और प्रगति क्लब के मध्य हुआ जिसमें पीटीएस क्लब विजयी रहा। दूसरा मुकाबला यूटीडी क्लब और खेल परिसर के मध्य हुआ जिसमें खेल परिसर विजयी रहा। स्कूल व्हालीबाल बालिका सेमी फायनल आर्य कन्या और दीपक मेमोरियल के मध्य हुआ जिसमें आर्य कन्या विजेता बनी। इसके अलावा उंची कंूद, लंबी कूद, जूडो, कराते, गोला फेंक, शतरंज, की प्रतियोगिता भ आयोजित की गई।
खेल महोत्सव 2013 के कराते प्रतियोगिता के पुरूस्कार वितरण किए गए जिसमें महापौर अनीता हरप्रसाद अहिरवार, निगमाध्यक्ष पं. विनोद तिवारी, खेल संयोजक राज बहादुर सिंह, नरेश यादव, ने वितरित किए। खेल महोत्सव में चल रहें खेलों में महापौर एवं निगमाध्यक्ष ने खेलों में उपस्थित रहकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। नगर निगम स्टेडियम में आयुक्त सूर्यभान सिंह, पार्षद हेमंत यादव, सुबोध पराशर, याकृति जड़िया, दिनेश सोनी, श्रीमती सरोज साहू, हरेन्द्र खटीक, आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन रचना तिवारी एवं अनिल दुबे ने किया।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें