शुक्रवार, 11 जनवरी 2013

रामकृष्ण मिशन ने मनाया स्वामी विवेकानंद जी की 150वी जयंती समारोह


सागर। स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय सागर में रामकृष्ण मिशन ने बड़ी धूमधाम से स्वामी विवेकांनद जी की 150वी जयंती समारोह मनाया। इस अवसर पर रामकृष्ण मिशन पीठ से पधारे स्वामी राघवेन्द्रानंद जी एवं स्वामी सर्वेहितानंद जी के मुख्य आतिथ्य में कुलाधिपति डॉ. अजय तिवारी व कुलपति डॉ. अनिल तिवारी की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय में युवा सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में एमडी त्रिपाठी, डॉ. केदार शिवहरे, निहालचंद जैन एवं शिवदर्शन प्रसाद तिवारी शामिल थे।


कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी राघवेन्द्रानंद जी के व्याख्यान से हुया, जिसमें उन्होंने सर्वप्रथम 15 मिनिट का ध्यान करवाया, तत्पश्चात विवेकानंद जी के संपूर्ण जीवन परिचय पर प्रकाश डाला, उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को निडर होनो चाहिये, उन्होंने बताया कि वैदिक विज्ञान, भौतिक विज्ञान से कैसे मेल खाता है, उन्होंने बताया कि ज्ञान के क्षेत्र में विज्ञान की समाप्ति जहां पर होती है, वहॉं से धर्म की शुरूआत होती है, उन्होंने इंद्रियों को जागृत करने पर जोर दिया।

 इन सभी से परे ज्ञान को धर्म से प्राप्त किया जा सकता है, इस अवसर पर कुलाधिपति डॉ. अजय तिवारी ने विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं उन्होंने बताया कि छात्र जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में विवेकानंद जी के विचार कितने महत्वपूर्ण है एवं विद्यार्थियों को विवेकानंद जी के विचारों को आत्म साथ करने के लिये कहा। कार्यक्रम में विवि के   कुलपति डॉ. अनिल तिवारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो को प्रत्येक व्यक्ति को अपनाना चाहिये, जिसमें अच्छे समाज एवं राष्ट्र का निर्माण हो सके। उन्होंने विद्यार्थियों के लिये विवेकानंद जी के त्याग एंव उच्च आदर्शो को अपनाने के लिये कहा।


कार्यक्रम में विवि परिवार ने विभिन्न समितियों का गठन किया गया, कार्यक्रम की स्वागत समिति में डॉ. साधना अवस्थी, कु. दीपिका कपूर, निशा श्रीवास्तव, खुशबू सिंह थी। विश्वविद्यालय परिवार की ओर से डॉ. मनीष मिश्रा, डॉ. दिवाकर मिश्रा, डॉ. राजेन्द्र जैन, गौरव पाराशर, केवी शर्मा, प्रीतम सिंह, सुनीता दीवान, कमल उसरेटे आदि उपस्थित थे। मंच का संचालन डॉ. ममता सिंह एवं आशुतोष शर्मा ने किया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...