रविवार, 20 जनवरी 2013

नव गठित भाजपा नगर मंडल की प्रथम बैठक सम्पन्न

सागर। भारतीय जनता पार्टी सागर, नगर मंडल की प्रथम बैठक बालाजी मंदिर के पास स्थित विधायक कार्यालय में सम्पन्न हुई। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रामकुमार साहू ने की। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शैलेन्द्र जैन एवं वरिष्ट भाजपा नेता एवं पार्षद राजबहादुर उपस्थित थे। बैठक में नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के माध्य संगठन को मजबूत करने एवं सुचारू रूप से चलाने हेतु कार्यो का विभाजन किया गया।

26 जनवरी 1950 को संविधान बनाकर लागू करवाने के लिए डॉं. भीमराव अम्बेडकर को सम्मान, अनुसूचित जाति वर्ग अहिरवार, जाटव, खटीक, कोरी, आठ्या, बाल्मिकी एवं बंसल समाज के चौधरी, माते, कोतवाल, बड़कुल एवं समाज के सम्मानीय जनों द्वारा उत्कृष्ट कार्यो हेतु लोगो को सम्मानित करने के कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा बनाई गई। सम्मन कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए नगर विधायक श्री जैन ने बताया कि यह कार्यक्रम 26 को कच्छ कड़वा समाज धर्मशाला में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग के लोगो का सम्मान होगा। 


संचालन नगर महामंत्री विक्रम सोनी एवं आभार उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र खटीक ने व्यक्त किया। बैठक में प्रमुख रूप से मुन्नला तंतुवाय, वृन्दावन अहिरवार, कपिल नाहर, धर्मेन्द्र खटीक, प्रभुदया साहू, कल्पना दुबे, मंत्री अनीता वेलापुरकर, सुनीता रैकवार, कमला यादव, यशोदा विश्वकर्मा, महेश अहिरवार, नरेन्द्र साहू, मीडिया प्रभारी महेन्द्र दुबे, कार्यकारिणी सदस्य अंजू सोनी, नीलम अहिरवार, गणेश कटारे, राधेश्याम ठेकेदार, सुन्दरलाल बचकैया, राजकुमार नामदेव, बबलू चौरसिया, कमलेश सोनी, विष्णु खटीक, अमित कछवाहा, गंगाराम ठेकेदार, रामू ठेकेदार, गरीबदास जाटव, जितेन्द्र अहिरवारआदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...