सागर। सघन पोलियो अभियान 2013 के प्रथम चक्र में आज स्वप्रेरित अभिभावकों ने अपने 5 वर्ष आयु तक के बच्चों को टीकाकरण केन्द्रों में जाकर पोलियो की दवाई पिलवाई । पल्सपोलियो अभियान के प्रथम चक्र का शुभारंभ नगर निगम चिकित्सालय (पुरानी डफरिन) में स्थित टीकाकरण केन्द्र में सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने किया और यहां 5 माह की बच्ची आकृति को अपनी गोद में उठाकर पोलियो की खुराक पिलाई ।
पुरानी डफरिन अस्पताल में पोलियो अभियान के शुभारंभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभयसिंह ने अपनी 1 वर्ष 3 माह की पुत्री मंजरी और 4 वर्ष 3 माह वर्ष की पुत्री अवनि को पोलियो की खुराक पिलाई । इसी क्रम में अपर कलेक्टर पीएस जाटव, नगर निगम आयुक्त एसव्ही सिंह ने भी ढाई वर्ष के अर्धव शास्त्री, 3 वर्ष के नवद महापात्रा और डेढ वर्षीय शैलजा को पोलियो की दवाई पिलाई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अजय बडोन्या, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.व्हीके खरे, विश्व स्वास्थ्य संगठन की सवेर्लेस चिकित्सक डॉ.आरती सिंह, डॉ. केके जैन, डॉ.आरसी जैन व डॉ. नीरज श्रीवास्तव, देवेश गर्ग मौजूद थे।
पल्स पोलियो अभियान में पोलियो की दवाई पिलाने के लिए जिले में 5494 टीकाकरण स्थापित है जहां दवाई पिलाने का कार्य प्रारंभ है। इसके अतिरिक्त बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी टीकाकरण केन्द्र बने है। जहां यात्रियों के साथ सफर कर रहे 0 से 5 वर्ष आयु के बच्चों को पोलियो की दवाईयां पिलाई जा रही है। यह अभियान आगे दो दिवस और चलेगा जिसमें टीकाकरण दल के कर्मचारी घर-घर और खेतखलियानों में पहुंचकर बच्चों को पालियो की दवाई पिलाने का कार्य करेंगे।
उर्मिला मरकाम ने पिलाई दवा
सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को फ ेमिली प्लानिंग एसोसिऐशन के तत्वावधान में मकरोनियां स्थित अभिनमन महिला बाल विकास समिति में जैसीनगर कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला भूपत सिंह मरकाम ने बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई। इस अवसर पर श्रीमती मरकाम ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा जरूर पिलानी चाहिए। इस अवसर पर भाजपा नेता संतोष जैन, अर्जुन मरकाम, लकी तिवारी, कविता लारिया, राहूल विश्वकर्मा, संगीता, चंदू शुक्ला, अक्षय श्रीवास्तव, आमिर पठान, अनिल लारिया आदि उपस्थित थे।
संस्था सदस्यों ने पिलाई बच्चों को पोलियों की दवा
जन अभियान की नवाकुर संस्था श्री प्रेमांजली सोशल बेलफेयर सोसायटी द्वारा पल्स पोलियों दिवस पर दलित वार्ड भगवानगंज एवं तुलसीनगर वार्ड के बच्चों को आगनवाडी केन्द्र पर बुलाकर पोलियों की दवा पिलाई गई एवं पोलियो के प्रति वार्ड में जन जागरण करते हुए अधिक से अधिक परिवारों को पोलियो की दवा बच्चों को पिलाने के लिए प्रेरित किया उपस्थित संस्था सदस्यों में अध्यक्ष एड. ब्रजेश सैनी कोषाध्यक्ष अर्चना सैनी, आगनवाडी सहायिक गायत्री चैरसिया, मुन्नी अहिरवार, राधा यादव, रितु रैकवार, ज्योति सोनी, नेहा पटेल, नेहा सेन, साधना पुष्पकार, अनुराधा सैनी, आशीष, अमित, लक्ष्मी गुप्ता, सूरज अहिरवार आदि।
बच्चों ने पी दो बूंद जिंदगी की
बीना। रविवार को बीना क्षेत्र के हजारों 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों ने जिंदगी की दो बूंदे गटक कर अपना सुखी और स्वस्थ्य जीवन व्यतीत करने की दिशा में पहला कदम उठाया सभी कर्मचारी एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के सदस्यों की कोशिश थी कि कोई भी बच्चा 2 बूंद जिंदगी से वंचित न रहे। 20 जनवरी से शुरू हुए इस विशेष अभियान में घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाई गई। एसडीएम से प्राप्त निदेर्शों के बाद कर्मचारियों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं ने 0 से 5 वर्ष के बच्चों को जो अधिकांश घरों के अंदर रहते हैं के माता पिता से संपर्क कर बूथ तक लाने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को सीटी एवं अन्य खिलौना सामग्री भी वितरित की गई।
पोलियो बूथों पर तैनात रहे स्वयं सेवी संस्थान
नगर के विभिन्न पोलियो बूथों पर स्वयं सेवी संस्थाओं के सदस्य तैनात रहे। सर्वोदय चौराहा, एसबीआई बैंक, अंबेडकर तिराहा, अंजनीनंदन सेवा समिति, सिनेमा तिराहा, प्रांतीय अहिरवार महासंघ, महावीर चौक, पंजाब नेशनल बैंक और बापट क्लीनिक के पास सेन्ट्रल बैंक द्वारा बूथ को गोद लिया गया है। तरूण संस्कार प्रस्फुटन समिति गुलौआ द्वारा एक हजार रुपए सीटी खरीदने के लिए और समन्वय मंडपम द्वारा मेगामाइक की व्यवस्था की गई है।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें