बुधवार, 2 जनवरी 2013

मुशायरे के साथ विदाई समारोह का आयोजन

राहतगढ़। नगर परिषद राहतगढ़ के सीएमओ पद से सेवानिवृत्त हुऐ रामकुमार माथुर का स्थानीय श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया विदाई समारोह के साथ-साथ मुशायरे का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय शायर हाफिज हारून बेबाक, हमीद मंसूरी, इस्लाम राईन आदि ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।

बेबाक द्वारा अपनी गजल तुम हो इंसान तुम्हे सौगंध है इंसानों की पर समा बांध दिया तथा उपस्थित लोगों की खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के अंत में पत्रकार संघ द्वारा शाल श्रीफल व सम्मान पत्र सेवानिवृत्त सीएमओ को भेंट किया गया। इस अवसर पर शहर मुफ्ती मुहम्मद मुस्तुफा ने सीएमओ द्वारा उनके कार्यकाल में नगर के विकास कार्यों की सराहना की। 

कार्यक्रम में पत्रकार संघ जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र हजारी, अशोक अवस्थी, असलम रंगरेज, संजय जोशी, खालिद हुसैन, राकेश दुबे, वीरू ठाकुर, संदीप शुक्ला, रफीक रंगरेज, नितिन दीक्षित, संदीप बिलगैयां, ब्रजेश लौटना, पप्पू प्रजापति सहित एड. अतुल ताम्रकार, गुड्डा देवलिया, मुन्शी खेमचंद दादा, नरेन्द्र रजक, आरिफ ठेकेदार सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...