सागर। 1 जनवरी से आयोजित किए जा रहे यातायात के सड़क सुरक्षा अभियान जोड़ने के लिए यातायात विभाग ने शहर में पोस्टर, होर्डिग्स का अभियान चलाया। थाना प्रभारी यातायात राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि यातयात सप्ताह के तहत बुधवार को 20 आटो एवं 100 चैम्पियन वाहन में पोस्टर लगाए गए।
शहर के दस प्रमुख स्थानों पर होर्डिग्स भी लगाए गए हैं। एक आटो भी इस कार्य के लिए लगाया गया है। आटो वाहन से यातायात के विषय में लोगों को जानकारी दी जा रही है। सड़क सुरक्षा सप्ताह के चलते शहर के लोगों को यातायात से संबंधित शिक्षा एवं जागरूक किया जा रहा है। सड़क पर सुरक्षित कैसे चलें यातायात के नियमों का सही ढंग से पालन हो इसके लिए लोगों को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है।
सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन पुलिस ने होर्डिग्स अभियान चलाया वहीं गुरुवार को यातायात पुलिस स्कूलों में जाकर स्कूली बच्चों को यातायात के नियमों एवं अन्य विषयों पर शिक्षा देगी। बुधवार को सिविल लाइंस चौराहे पर प्रोजेक्टर के माध्यम से एक फिल्म भी लोगों को दिखाई जा रही है जिससे सड़क पर सुरक्षित चलने के विषय में जानकारी दी गई है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें