सागर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुश्री प्रतिभा रत्न पारखी ने कहा कि न्याय के लिए शांति का वातावरण बहुत जरुरी है। वे अपने सेवानिवृत्ति पर आयोजित सम्मान समारोह में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि मेरे मन में न्याय के प्रति हमेशा तड़फ रही है। न्याय का दीपक जलता रहे तथा न्याय में सभी की आस्था बनीं रहना चाहिए।
इस दौरान अधिवक्ता संघ द्वारा की गई विदाई के अलावा संभागायुक्त आरके माथुर, आईजी पंकज श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों ने भी न्यायालय पहुंचकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश को विदाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम डॉ. गौर की प्रतिमा पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुश्री प्रतिभा रत्न पारखी एवं संघ अध्यक्ष राजेन्द्र दुबे द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान अधिवक्ता संघ द्वारा सुश्री पारखी को स्मृति चिन्ह एवं शाल भेंट किए गए। कार्यक्रम को विशेष न्यायाधीश भारत भूषण श्रीवास्तव, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राजेन्द्र दुबे सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।
इस अवसर पर ब्रजकिशोर यादव, गिरीशकांत तिवारी, संजय द्विवेदी, अमित दुबे, ज्ञानेन्द्र श्रीवास्तव, शैली सिंह सोलंकी, शिवराज लड़िया, अकील सिद्दकी, शिवकुमार उपाध्याय, संदीप चौबे, राजेश पांडे, यूएस पांडेय, केके सिलाकारी, आरके मिश्रा, सुंदर लाल श्रीवास्तव, लखन लाल राठौर, अशोक जैन, राजेन्द्र श्रीवास्तव,, सतीशचंद रावत, राजेश वैद्य, राजेश मिश्रा, अनिल कोठारी, कल्याण सिंह, केपी दुबे, ब्रजेश्वर दुबे, अनिल कुमार जैन, महेश तिवाारी, मणिप्रभा जैन सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित थे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें