खुरई। दिल्ली में एक युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी मौत से देष भर में प्रदर्शन देखने में मिल रहा है। छोटे शहरों में भी इस मामले को लेकर युवाआें में आक्रोश है। शनिवार के दिन लगभग 50 से ज्यादा युवकों ने दुष्कर्म की शिकार युवती की मौत पर श्रृद्धांजली देते हुए न्यायालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर से कैंडिल मार्च परसा चौराहे तक किया और इस मामले में शर्मिंन्दगी के नारे लगाए।
इस घटना से सभी के मन में गुस्सा और दुख स्पष्ट नजर आ रहा था। इसमें कुछ 12 साल से भी कम उम्र के बच्चे भी शामिल रहे। अमर शहीद अरविन्द चौक पर जुलूस समाप्त कर श्रृद्धांजली दी गई। इस मामले पर बोलते हुए श्ाििशर अग्रवाल ने इस घटना को देश की सबसे भयानक और घिनौनी घटना बताकर आरोपियों को शीघ्र ही फांसी दिए जाने की मांग सरकार से की है।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें