सागर/ सिरोंजा स्थित ज्ञान सागर कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग में संभाग स्तरीय प्रतिभा-खोज परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम के संयोजक आकाश दुबे ने बताया कि पूरे संभाग से आए लगभग 2500 विद्यार्थियों ने परीक्षा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विद्यार्थियों के साथ में आए हुए अभिभावकों एवं शिक्षकों ने प्रतियोगी परीक्षा को सराहते हुए कहा कि ऐसी परीक्षाएं विद्यार्थियों को अपने बौद्धिक स्तर एवं ज्ञान कौशल को परखने में मददगार साबित होती है। महाविद्यालय के बोर्ड डायरेक्टर रितुल जैन एवं श्रीमति गरिमा जैन ने कहा कि आज के प्रतियोगी दौर में विद्यार्थी अपने ज्ञान और बौद्धिक विकास के प्रति जागरूक हैं। सफल आयोजन में महाविद्यालय की मार्केटिंग टीम के मनीष सेठ, शिवराज यादव, विक्रम ठाकुर ने पूर्ण योगदान दिया। सफलता पर महाविद्यालय के रमेशचंद बिलहरा एवं एस.सी.जैन, डायरेक्टर ने हर्ष व्यक्त किया।
आरएसएस की बैठक सम्पन्न
देवरी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक राजकुमार द्वारा देवरी एवं केसली विकासखंड कि एक साथ देवरी मे सभी अनुशांगिक संगठन कि बैठक ली। बैठक मे स्वामी विवेकानंद के अन्तर्गत वार्षिक कार्यक्रम पर चर्चा हुई। 15 फरवरी से 25 फरवरी प्रत्येक घर घर जाकर विवेकानद के विचार एवं साहित्य को पहुंचाने कि दृष्टि से टोलियां बनाई गई। मार्च से प्रांत महासम्मेलन का पंजीयन का कार्य प्रारंभ होगा। अप्रैल माह से अन्न संग्रह की योजना बनाई गई है जिसके तहत कार्यकर्ताओं को अन्न संग्रह करने के लिये दायित्व दिये जावेगे। यह जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तहसील कार्य वाहक प्रीतम सिंह ने दी।
गणतंत्र दिवस को लेकर बैठक संपन्न
शाहगढ़। गणतंत्र दिवस मनाये जाने संबंध में नगर पंचायत सभागार हाल में बैठक आयोजित की गयी। जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष खटीक, तहसीलदार अशोक अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजन संबंधी जानकारी नगर के सभी शिक्षण संस्थाओं के प्रमुख जनपद पंचायत बीआरसी, छात्रावास अधीक्षक, उद्य़ान एवं पशु सभी विभागों के प्रमुख बैठक में शामिल हुये। शासकीय भवनों पर साज-सज्जा, प्रतिभा सम्मान समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम नगर भवन प्रांगण में आयोजित किया जायेगा। तदोपरांत बड़ा बाजार झंड़ा चौक पर ध्वजारोहण नगर के शिक्षण संस्थाओं की प्रभात फेरिया नगर भवन प्रांगण में एकत्रित होंगी सीएमओ मिथलेशगिरि गोस्वामी, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचर्य अशोक तिवारी, परियोजना अधिकारी इंदिरा जैन, सुन्दरलाल अहिरवार प्राचार्य, काशीराम आठिया, संतोष दुबे, मुरली मनोहर दुबे, नगर की शिक्षण संस्थाओं के प्रमुख एवं प्रधानाध्यापक बैठक में शामिल हुये।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें