सागर। सरस्वती शिशु मंदिर में मोतीनगर संकुल की छात्राओं का बौद्धिक प्रतियोगिता एवं रंगमंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राहतगढ़, जैसीनगर तथा सागर के संस्कार केन्द्रों के कुल 17 केन्द्र सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन खिलान सिंह ठाकुर ने किया।
अतिथि रंजन पाल तथा बंटी राठौर रहे। अध्यक्षता ज्ञानचंद जैन तथा निहाल चंद जैन ने की। प्रतियोगिता में मानस पाठ, चित्रकला, देश भक्ति गीत, हनुमान चालीसा आदि का आयोजन किया गया। अनेक सुंदर आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। राहतगढ़ संस्कार केन्द्र के बच्चों ने भक्त के भेष में है भगवान लघु नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोह लिया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें