रविवार, 20 जनवरी 2013

संविदा शिक्षकों ने दिया धरना

सागर। मप्र अध्यापक संविदा शिक्षक संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षा विभाग में संविलियन एवं समान वेतन की मांग को लेकर जिले के 11 विकासखंडों में जिलाध्यक्ष बलवंत यादव एवं आरडी अहिरवार के नेतृत्व में धरना देकर सरकार को चेतावनी दी गई कि मोर्चा की एक सूत्रीय मांग नहीं तो 3 फरवरी को जिला स्तर पर जिले के 11 विकासखंडों से हजारों संविदा अध्यापक शिक्षक एकत्र होकर धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

धरना प्रदर्शन में मनीष मिश्रा, जेपी अहिरवार, टीआर कुर्मी, आरके पटेल, दिलीप अहिरवार, अतिन चौकसे, मुकेश साहू, सत्येश शुक्ला, अनिल चौबे, परम अहिरवार, माखन अहिरवार, पंकज बैद्य, अशोक अहिरवार, बद्र कुर्मी आदि उपस्थित थे।


मालथौन में दिया धरना


मालथौन। उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में अध्यापक संविदा शिक्षक गुरुजी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना दिया गया। आंदोलन के प्रांतीय कार्यक्रम के अनुसार 3 फरवरी को जिला मुख्यालय पर आयोजित रैली में सभी लोग शामिल होगे। इसके बाद 16-17 फरवरी को क्षेत्रीय विधायक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद भी मांगे नहीं मानी गई तो 20 फरवरी से अनिश्चितकालीन आंदोलन कया जाएगा। धरना प्रदर्शन में आनंद मिश्रा, धु्रव सिंह, वीपी तिवारी, प्रमोद जैन, सुनील   नामदेव, संजय सुडेले, रविशंकर तिवारी, राम सहाय चढ़ार, रामेश्वर लोधी, गुलाब सिंह, राजेन्द्र सिंह, हरिसिंह, राजाराम लोधी, मिट्ठू लाल, देवी प्रसाद आदि शामिल थे। 


ब्लॉक मुख्यालय पर दिया धरना


राहतगढ़। अध्यापक संयुक्त मोर्चा के प्रान्तीय आह्वान पर ब्लॉक के सभी अध्यापकों, संविदा शिक्षकों, गुरूजियों एवं अतिथि शिक्षकों ने ब्लॉक मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुये संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार कपूर ने कहा कि शासन जब तक समान कार्य के लिए समान वेतन एवं शिक्षा विभाग में संविलियन नहीं करता तब तक हमारा आन्दोलन जारी रहेगा। श्री कपूर ने कहा कि 17 वर्षों से हो रहे शोषण के विरूद्ध अब यह आर-पार की लड़ाई है, शासन तरह-तरह के भेद समाप्त कर अध्यापकों, संविदा शिक्षकों, गुरूजियों एवं अतिथि शिक्षकों को पूर्ण वेतनमान एवं शिक्षक का पदनाम दे, यदि सरकार ने शीघ्र ही शिक्षा विभाग में संविलियन नहीं किया तो आने वाली परीक्षाओं का बहिष्कार किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक राजीव तिवारी ने किया। धरने में ब्लॉक के सभी अध्यापक, संविदा शिक्षक, गुरूजी एवं अतिथि शिक्षक शामिल हुये। धरने में मांगों का समर्थन पंचायत सचिव संघ से श्रीराम चैरसिया, महादेव दुबे एवं रिफाकत अली ने भी किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...