खुरई। शुक्रवार के दिन भाजपाईयों ने पाकिस्तान द्वारा सीमा पर घुसपेठ कर दो सैनिकों को शहीद कर उनमें से एक के शरीर को क्षतविक्षत कर उसका सिर काट कर ले जाने की घटना से आक्रोशित होकर नगर में जुलूस निकाला और कचहरी प्रांगण के सामने पाकिस्तान सरकार का पुतला जलाया।
भाजपाईयों ने पाकिस्तान की इस हरकत को इंसानियत को शर्मशार करने वाली बताया। जमकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेवाजी की और कहा कि केंद्र सरकार के रवैये से ही पाकिस्तान अपने ऐसे मनसूबों में कामयाब हो रहा है। केंद्र सरकार को इसका मुंह तोड़ जबाब देना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा नेता धर्मेन्द्र सेठ,हेमचंद बजाज,नगर अध्यक्ष देशराज यादव,संजय समैया,कृष्णदत्त नामदेव,कक्कू मुढ़ोतिया,ओमप्रकाश घोरट, इन्दराज सिंह, पियूष गुरहा,अरविन्द गोदू,धर्मेन्द्र राय,संदीप खड्डर,संदीप बजाज,गोलू उरदौना सहित दर्जनों भाजपाई शामिल रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें