गुरुवार, 17 जनवरी 2013

ध्वजा रोहण हुआ, मंडप में उमड़ा जन सैलाव


खुरई। श्री जिनवाणी अस्थाप, वेदी प्रतिष्ठा, कलशारोहण, तिलक महामहोत्सव के प्रथम दिवस पर युवा रत्न बाल ब्र.आत्मानंद जी महाराज, आध्यत्म रत्न बाल ब्र. बसंत जी महाराज ने महामहोत्सव के महत्व को प्रतिपादित कर धर्म सभा को संबोधित किया। प्रवचन के पूर्व प्रभातफेरी निकाली गई, एवं तारण तरण स्वामी का पाठ संयम हुआ। तदुपरांत महामहोत्सव का ध्वजा रोहण का कार्यक्रम मेला के मुख्य आयोजक प्रकाशचंद समैया, विकास समैया, आकाश समैया एवं उनके परिवार द्वारा किया गया।


इसी क्रम में ग्रंथराज छमदस्थवाण्ी जी, अस्थाप एवं मंगल कलश स्थापना की गई। प्रचार प्रसार समिति के प्रमुख अशोक शाकाहार से मिली जानकारी के अनुसार 18 जनवरी शुक्रवार को प्रभातफेरी, तारण तरण त्रिवेणी पाठ के साथ ही महाराज श्री के संघ के प्रवचन होंगे। प्रात: नौ बजे स्वर्ण कलशों की बोलियां होगी, दोपहर एक बजे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्री जिनवाणी का चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से निकलेगा। रात्रि के समय महाराज के संघ प्रवचन होंगे। 

श्री जैन ने बताया कि रात्रि में कार्यक्रम स्थल पर नंदकुमार एंड पार्टी जबलपुर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आर्केस्टा का कार्यक्रम होगा। आज 18 जनवरी को सकल दिगम्बर जैन समाज के प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। आयोजकों की ओर से समस्त जैन समाज के भोजन की व्यवस्था छोटे गुरूकुल में की जावेगी। आयोजकों ने समस्त जैन-जैनेतर समाज से धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिनेन्द्र गुरहा, हेमचंद बजाज, प्रकाशचंद सराफ, मुलायम चंद मलैया, उदयचंद, पदमचंद, जिनेन्द्र सेठी, पियूष गुरहा, राजकुमार गुरहा, सुकमाल शिक्षक, महेन्द्र बड़कुल, राजकुमार समैया, जयेश मोदी, अभय जैन, सतीश जैन, यशवंत जैन, नेमीचंद जैन, प्रमोद बड़कुल, यूसी जैन, रविन्द्र बुखारिया, संजय पिठौरिया, अनिल जैन, मनोज सहित राष्ट्र के विभिन्न् अंचलों   से सैकड़ों धर्मावलंबियों ने शिरकत की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...