रविवार, 6 जनवरी 2013

वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण

सागर। यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें इंदिरा नेत्र चिकित्सालय के डॉ. आरडी गायकवाड, डॉ. ओपी गुप्ता   द्वारा सरकारी बस स्टैंड पर शिविर लगाया गया। 75 वाहन चालकों के नेत्र परीक्षण किया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक प्रमोद सोनकर के निर्देश में यातायात प्रभारी अरविंद तिवारी, निरीक्षण अजित सिंह एवं यातायात के समस्त स्टाफ ने शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात के नियमों के पंपलेट वांटे। अल्का सिंह द्वारा यातायात विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। आरएस भदोरिया द्वारा बस स्टैंड, तीन मढ़िया पर बिना नंबर वाहनों पर पेंटर के साथ 47 वाहनों पर नंबर डलवाए गए। 


नियम पालन की दी समझाइश


सागर। यातायात सुरक्षा सप्ताह को मनाते हुए प्रमांजली सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा सिविल लाइंस पर राहगीरों को यातायात के नियमों के पालन करने की समझाइश दी गई। सदस्यों ने वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंटकर यातायात नियमों को समझाया। इस अवसर पर सिविल लाइंस थाना प्रभारी एसके पंथी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रजेश सेनी, ब्रजेश त्रिवेदी, मुकेश हरयानी, नरेश पंडा, शरद चौधरी, कमलेश ठाकुर, अभय, अमित चौधरी, बलराम, इमरत, शैलेन्द्र, रंजीत, विट्टू, संजू, आशीष सैनी, नीरज ठाकुर, विक्की सैनी, राहुल सोनी, अखिल समैया, निर्मेश कोरी, शुभम, देवेन्द्र नामदेव आदि उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...