रविवार, 6 जनवरी 2013

कांग्रेस नेता की पिटाई

सागर। रविवार की सुबह विट्ठल नगर वार्ड में एक कांग्रेस नेता की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। घटना के बाद गुस्साए कांग्रेस नेता के समर्थकों ने तीन शराब की दुकानों में तोड़ फोड़ कर दी।

मामला केंट थाना पुलिस में दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष महेश जाटव सुबह करीब 11 बजे घर से तीन बत्ती तरफ आ रहे थे। कि तभी विट्ठनगर वार्ड के नाले के पास पीछे से आए चार लोगों ने उनके साथ मारपीट की। उनके बचाव में जब चार -पांच लोग आए तो आरोपियों ने उनको भी नहीं बख्सा। इस घटना में चार लोगों को चोटें आर्इं हैं। जिनका इलाज चल रहा है। वहीं गुस्साए कांग्रेसियों ने विट्ठनगर वार्ड में तीन शराब दुकानों पर तोड़ फोड़ की। फिलहाल कैंट थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...