सागर। शनिवार को सिविल थाना क्षेत्र अंतर्गत ढाना रोड पर एक मारूति जीप और डम्पर की आमने-सामने की भिडंत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हैं जिनका जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। सुबह की घटना शाम खबर लिखे जाने तक सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज नहीं किया गया था।
जानकारी के अनुसार ढाना रोड पर बम्होरी बीका के पास सागर से जा रहे डंपर ने सामने से आ रही मारूति कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भिडंत में मारूति कार चकनाचूर हो गई। कार में सबार ढाना निवासी बड्डे पिता जुगलकिशोर पटेल, प्रभुदयाल पटेल और अनिल गर्ग हादसे में बुरी तरह घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से तीनों लोगों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया जहां 28 वर्षीय बड्डे पटेल को गंभीर चोटें आने के कारण भोपाल रैफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं जिला अस्पताल में भर्ती प्रभु पटेल और अनिल गर्ग को गंभीर चोटें हैं जिनका जिला अस्पताल में चल रहा है। खबर लिखे जाने तक सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज नहीं किया गया था।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें