सागर। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष नारायण प्रसाद कबीरपंथी 22 फरवरी को सागर में समीक्षा बैठक लेगे।
अधीकृत जानकारी के अनुसार राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री कबीरपंथी 21 फरवरी को शाम 4 बजे भोपाल से चलकर रात्रि 8 बजे सागर आएंगे और दूसरे दिन 22 फरवरी को दोपहर 12 बजे से स्थानीय कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न शासकीय विभाग के अधिकारियों की बैठक में शासन द्वारा मांग संख्या 64, मांग संख्या 53 एवं मांग संख्या 15 में वर्ष 2011-12 एवं 2012-13 (माह जनवरी 13 तक) प्राप्त आवंटन, व्यय, भौतिक लक्ष्य एवं उपलब्धि तथा अनुसूचित जाति के लाभांवित हितग्राहियों की जानकारी संबंधी प्रगति की समीक्षा करेंगे। श्री कबीरपंथी 23 फरवरी को प्रात: 8 बजे सागर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेगें।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें