शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2013

मुंबई के फनकारों की धूम शनिवार को

सागर।  सागर जिला मुख्यालय में 15 फरवरी से 18 फरवरी तक रंगारंग संध्याकालीन सांस्कृतिक आयोजन सागर महोत्सव मनाया जा रहा है । जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ दिल्ली, मुम्बई, इंदौर और पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद दर्शकों व श्रोताओं को मिल रहा है ।

इसी क्रम में महोत्सव के दूसरे दिन रविवार की संध्या, मुम्बई के प्रसिद्ध कलाधर्मियों की नाम होगी जो मनोरम गीतो और सुगम संगीत की प्रस्तुतियां देंगे। इस दिन मुम्बई के एक हास्य कलाकार के हास्य रंग और एक स्थानीय कलाकार के तबला वादन की प्रस्तुति का आनंद भी लोगो को मिलेगा।

स्थानीय खेल परिसर के बाजू वाले मैदान में चल रहे सागर महोत्सव में 16 फरवरी की संध्या टीव्ही चैनल और क्षेत्रीय फिल्मों में अपने गायन का जौहर दिखाने वाली मुम्बई की सुश्री सुजाता त्रिवेदी, 80 घण्टे तक सतत गायन करने वाले मुम्बई के राजेश बुरबुरे और सारेगामा के प्रतिभागी अल्तमाश के मधुर गीतों का आनंद लोगो को मिलेगा। इसी मंच पर मुम्बई के हास्य कलाकार अशोक मिश्र भी हास्य रंग बिखेरेंगे। इस दिन सागर के तबला वादक गगनराग की प्रस्तुति भी दर्शको व श्रोताओं को सुनने मिलेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से इस संध्याकालीन मनोरंजक आयोजन का लाभ उठाने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...