खुरई। नगर के हर वार्ड में पानी की समस्या दिनों दिन गहराती जा रही है। अब पानी भरने को लेकर लड़ाईयां भी होने लगीं है। ऐसा ही एक मामला थाने जा पहुंचा।
अब्दुल कलाम बार्ड निवासी रामकिशन पिता प्रानसिंह रैकवार उम्र 35 वर्ष ने थाने मे शिकायत की कि जब वह सार्वजनिक नल से पानी भरने गया तो आरोपी अज्जू अहिरवार ने मना कर दिया लेकिन उसने जब कहा कि उसके पास बिल्कुल पानी नही है और भरने लगा तो उसने मारपीट कर उसे घायल कर दिया जिससे उसके चहरे पर कई चोंटें आई हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी अज्जू अहिरवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुुरू कर दी।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें