सागर। शनिवार की दोपहर रेलवे स्टेशन सागर के समीप कटनी से आ रही मालगाड़ी के एक डिब्बे में अचानक आग लग गई। आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हो सका।
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3.30 बजे कोयले से भरी मालगाड़ी के एक डिब्बे में धुंआ उठ रहा था। स्टेशन पर मौजूद पुलिस के जवानों ने जब धुंआ उठता देखा तो तत्काल फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें