शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2013

खटवांग जयंती पर निकली शोभायात्रा

बीना। 360 गोत्रीय खटीक समाज बीना द्वारा महाराजा खटवांग की जयंती नगर की खटीक समाज द्वारा धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शिवमंदिर बीना से एक विशाल शोभयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस शिवमंदिर पर समाप्त हुई।

शोभायात्रा में ढोलों और डीजे पर चल रहे भजनों पर श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं महिलाएं भी शामिल हुईं। महाराज खटवांग की झाँकी भी शोभायात्रा में आकर्षण का केन्द्र बनी रही। तदोपरांत शिवमंदिर पर सहभोज का आयोजन किया गया। 

पूरे आयोजन में प्रेमनारायण चौहान, सीताराम चौहान, डॉ.बलवीर कैथोरिया, भूपेन्द्र कैथोरिया, मुन्नालाल किरार, हरिशंकर चौहान, ऊदल चौहान, शंकर चौहान, नन्ने माते, राजू माते, हेमंत कैथोरिया आदि शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...