शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2013

आवेदन लेने की अंतिम तिथि आगे बढ़ी

सागर। बैंकिंग, रेलवे, एसएससी, लिपिक-अधिकारी वर्ग की परीक्षा में शामिल होने वाले अजा-अजजा वर्ग के विद्यार्थियों को पूर्व प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए अनुभवी व्याख्यातों से मानदेय आधार पर अध्यापन हेतु पूर्व में 13 फरवरी तक आवेदन मंगाए गए थे।

अब इस अंतिम तिथि को आगे बढाया गया है। संभागीय उपायुक्त आदिवासी तथा अनुसूचित जाति विकास सागर ने बताया कि सिरोंजा सागर स्थित पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में अध्यापन करने के इच्छुक अनुभवी व्याख्याता अब अपने आवेदन अब 20 फरवरी तक प्राचार्य पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र सिरोजा सागर में जमा कर सकते है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...