बुधवार, 6 फ़रवरी 2013

विधायक निवास पर हुआ श्रीमति बानखेड़े का स्वागत

बीना। मंगलवार को महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमति लता बानखेड़े के प्रथम बीना नगर आगमन पर विधायक निवास पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। विधायक डॉ.श्रीमति विनोद पंथी द्वारा श्रीमति बानखेड़े को फलों से तौला गया।

राम वार्ड, शिव वार्ड एवं शिवाजी वार्ड में विधायक द्वारा खोले जा रहे निशुल्क सिलाई सेंटर का भी शुभारंभ श्रीमति लता बानखेड़े द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंडी अध्यक्ष श्रीमति प्रीति नायक, करोड़ीलाल यादव, शिवकुमार ठाकुर, विजय हुरकट, डॉ.सुंदर पंथी, वीरेन्द्र जैन, अरविंद बरया, संतोषसिह ठाकुर, रतन यादव, श्रीमति किरण ठाकुर, श्रीमति सावित्रीबाई यादव, श्रीमति मंजू बुंदेला, श्रीमति रंजना सराफ, श्रीमति ज्योति दुबे, श्रीमति मीना चौरसिया, सीमा साहू सहित कई लोग उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...