बुधवार, 6 फ़रवरी 2013

अवकाश न मिलने पर लॉबी के सामने की बैठक

बीना। मंगलवार को रनिंग स्टाफ के कर्मचारियों ने सप्ताहिक अवकाश न देने के संबंध मं लॉबी के सामने गेट बैठक की। बैठक में यूनियन के कर्मचारियों ने रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बैठक में कहा गया कि रनिंग स्टाफ के कर्मचारियों को पर्याप्त रेट दिए बिना ट्रेन चलाने के लिए लाईन पर बुक किया जा रहा है। इसके अलावा कर्मचारियों को सप्ताहिक अवकाश भी नहीं मिल रहा है।

मीटिंग में यह भी कहा गया कि छोटी से छोटी बातों पर कर्मचारियों को आरोप पत्र देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। बैठक में अध्यक्ष देवनंदन त्रिपाठी, एससी राजपूत, एनआर अग्रिहोत्री, संजय जैन, पीआसिंह, संतोष सैनी, जॉर्ज सेमुअल, एलसी श्रीवास्तव, एके दुबे, नवनीत, वीरेन्द्र शर्मा, सतीष जायसवाल, बाबूसिंह, हरिमोहन कौशिक, व्हीके श्रीवास्तव, मनोहरलाल रंजन, संतोष हरदेनियां, मृत्युजंय, आरबी पुरोहित, जगन्नाथ तिवारी, महेन्द्र प्रजापति आदि शामिल थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...