बीना। विगत दिनों वैसे तो सारे सागर संभाग में बारिश और ओला वृष्टिद्द हुई। किंतु बीना के ग्रामीण क्षेत्र में होने वाले ओला वृष्टिद्द से क्षेत्र के किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा क्योंकि ओला वृष्टिद्द होने से फसलें चौपट हो गईं। विगत दिनों हुई ओला वृष्टिद्द से क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में रहने वाले किसानों को फसल संबंधी नुकसान झेलना पड रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में हुई ओला वृष्टिद्द से खड़ी फसल तबाह हो गई।
ओला वृष्टि होने से ग्राम सेमरखेड़ी, निवोदा, हडकल, ढ़ाड, भानगढ, लहटवांस आदि क्षेत्रों की फसल पूरी तरह तबाह हो गई। जिससे किसानों में हड़कंप मचा हुआ है। सेमरखेड़ी के नवनिर्वाचित सरपंच राजेन्द्रसिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में हुई ओला वृष्टिद्द से लगभग 900 हेक्टेयर भूमि पर बोई गई फसल तबाह हो गई है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ शीघ्र ही दिया जाना चाहिए जिससे किसानों की तबाह हुई फसल में उन्हें थोड़ी राहत मिल सके।
वहीं मंडी सदस्य प्रतिपालसिंह का कहना है कि कई किसानों की फसल तो कटने योग्य हो गई थी और अचानक ओला वृष्टिद्द होने से उनकी पूरी फसल तबाह हो गई है जिसके लिए उन्हें शासन द्वारा शीघ्र से शीघ्र राहत प्रदान की जाने चाहिए। वहीं दूसरी ओर ओला वृष्टिद्द होने के तुरंतबाद नगर के तहसीलदार पीसी जैन एवं बीना विधायक डॉ.श्रीमति विनोद पंथी द्वारा ओला वृष्टिद्द होने वाले क्षेत्रों का दौराकर शासन से राहत प्रदान कराने की बात कही गई है। वहीं कुल मिलाकर अगर देखा जाए तो इन ग्रामीण क्षेत्रों में कुल मिलाकर करीब 2000 हेक्टेयर भूमि की फसल ओला वृष्टिद्द से नष्टद्द हो गई है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें