सागर। सांसद भूपेन्द्र सिंह द्वारा आयोजित सांसद ट्राफी कास्को बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें दिन चार प्री-क्वार्टर फायनल मैच खेले गए। जिसमें पिछले वर्ष की उपविजेता टीम आनंद नगर सीसी प्रतियोगिता से बाहर हो गई। सांसद ट्राफी के संयोजक राजबहादुर सिंह ने बताया कि 3 फरवरी को होने वाले फायनल मैच में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी जेपी यादव मुख्य अतिथि होंगे साथ ही मैच में रोमांच पैदा करने के लिए चियर्स-लीडर्स की भी शामिल होंगे।
शनिवार को खेल परिसर ग्राउंड में 2 सेमी फायनल मैच खेले जाएंगे। जिनमें पहला सेमी फायनल सुबह 9 बजे किंग स्टार विरूद्ध फे्रन्ड्स सीसी के बीच व दूसरा सेमी फायनल दोपहर 12 बजे सनराइज विरूद्ध सांई सुपर वारियर्स के बीच खेला जाएगा।
आयोजन समिति के आदेश जैन ने बताया कि खेल परिसर में प्री-क्वार्टर फायनल मैचों की श्रृंखला में पहला मैच किंग स्टार विरूद्ध राधे-राधे रविशंकर के बीच खेला गया। जिसमें किंग स्टार ने 117 रनों से मैच जीता। दूसरा मैच आनंद नगर विरूद्ध सनराईज सीसी के बीच खेला गया। जबावी पारी में सनराईज सीसी ने 14.2 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। तीसरा मैच सांई सुपर वॉरियर्स विरूद्ध राधे-राधे विवेकानंद के बीच खेला गया। सांई सुपर वॉरियर्स ने 29 रनों से मैच जीत लिया। चौथा मैच फे्रन्ड्स सीसी विरूद्ध परदेशी इलेविन के बीच खेला गया। जिसमें फ्रेंड्स सीसी ने 94 रन से मैच जीत लिया।
दोनों मैदानों पर अशोक कन्नोजिया, प्रशांत जैन, मोनू तिवारी, मुर्तजा अली, लालू गौतम, शिवम गोस्वामी, विक्रम चौधरी, कृष्णा पाठक ने एम्पायरिंग एवं आशीष पटेल, एफाज खान, सत्यम त्रिपाठी ने स्कोरिंग की। मैच की कॉमेन्ट्री जोन्टी शुक्ला, आदेश जैन, रवि ठाकुर, राजेश यादव ने की।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें