शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2013

प्रेरक बैठे अनिश्चितकालीन धरने पर

खुरई। साक्षर भारत मिशन में पूर्व में लगे प्रेरक अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर शुक्रवार की दोपहर से बैठ गए। प्रेरक लंबे समय से आंदोलन एवं ज्ञापन प्रेषित करने की गतिविधियों में लगे रहे हैं।


उनकी मांगें है कि साक्षर मिशन में लगे पूर्व प्रेरकों को भी यथावत नियुक्त करने हेतु २००३ से २००९ तक के सेवाकाल की छूट आयु सीमा में दी जावे। कम्प्यूटर ज्ञान के लिए ६ माह का समय दिया जाए ताकि प्रेरक कम्प्यूटर चलाना सीख सकें। छत्तीसगढ़ राज्य की भांति कम योग्यता वाले प्रेरकों को योग्यता बढ़ाने का अवसर दिया जाए। लंबित मानदेय का भुगतान शीघ्र करने एवं समयानुसार मिलने वाले महंगाई भत्ते को प्रेरकों के वेतन में जोड़कर दिया जाए। 


शीघ्र लेखन मुद्रलेखन की परीक्षाएं घोषित


सागर। लोक शिक्षण संचालनालय मप्र द्वारा टाइपिंग की परीक्षाएं शीघ्र ही आयोजित कराए जाने हेतु मप्र शीघ्रलेखन मुद्रलेखन प्रशिक्षण संघ के तत्वावधान में गत दिवस सांसद भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से प्रतिनिधि मंडल मिला था। प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आश्वस्त किया था कि शीघ्र ही इस दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

परिणाम रूवरूप शीघ्र लेखन मुद्रलेखन परीक्षा परिषद् लोक शिक्षण संचालनालय मप्र के पत्र के अनुसार मप्र शासन स्कूल शिक्षा विभाग शीघ्र लेखन परीक्षा परिषद् लोक शिक्षण संचालनालय मप्र के सचिव आशा जादौन के हस्ताक्षर से अधिसूचना द्वारा अंग्रेजी शीघ्र लेखन हिन्दी शीघ्रलेखन मुद्रलेखन तथा हिन्दी मुद्रलेखन की परीक्षाएं माह अप्रैल १३ में आयोजित होने जा रही है। परीक्षााओं की तिथि घोषित होने से पूरे प्रदेश में हर्ष व्याप्त है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...