शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2013

हर्षोल्लास से मनाई बसंत पंचमी

बसंत पंचमी के अवसर नगर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। लोगों ने मंदिर पहुंचकर मां सरस्वती का विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इसी तारम्य में नवांकुर संस्था श्री प्रेमांजलि सोशल बेलफेयर सोसायटी ने वृंदावन वार्ड स्थित ड्रीम बैली इंग्लिस स्कूल में मां सरस्वती की जयंती धूमधाम से मनाई।

सर्व प्रथम संस्था अध्यक्ष एड. ब्रजेश सैनी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण किया व छात्रों को बसंत उत्सव के बारे में जानकारी दी तथा मां सरस्वती के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। कमलेश ठाकुर ने बताया कि मां सरस्वती की पूजा क्यों करनी चाहिए। स्कूल के छात्रों ने सरस्वती वंदना कर पुष्प अर्पित किए। संचालन मीता कन्नौजिया ने किया आभार कीर्ति यादव ने व्यक्त किया। इस अवसर पर अर्चना सैनी, जया कटारे, भारती सैनी, रीना अहिरवार, वंदना विश्वकर्मा, अमित चौधरी, सोनम यादव सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।


माउंट लिट्रा जी स्कूल में मनाई जयंती


माउंट लिट्रा जी स्कूल में बसंत पंचमी का आयोजन किया   गया। जिसमें विद्या की देवी मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी आराधना एवं विधि विधान से पूजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के चेयरमेन दीपक रंजन तिवारी, डायरेक्टर डॉ. पंकज तिवारी, प्रिसंपल बीआर पुरी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। प्रिंसपल वीआर पुरी ने इस अवसर पर मां सरस्वती की आराधना कर स्कूल की उन्नति के लिए प्रार्थना की एवं स्कूल से जुड़े विद्यार्थियों के ऊपर सरस्वती का आशीर्वाद बना रहे यह कामना की। इस अवसर पर संस्था के चेयरमेन ने अपने उद्बोधन में संस्था के सभी सदस्यों एवं विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विशेष रूप से सुरेन्द्र असाटी, मोहिता मिश्रा, निखिल जैन उपस्थित थे।


बंगाली काली मंदिर में हुआ पूजन


प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बसंत पंचमी के अवसर पर विद्या की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती का पूजन गोपालगंज स्थित बंगाली काली बाड़ी मंदिर में किया गया। इस अवसर पर काली बाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष एसी मैत्रा सहित सभी पदाधिकारी एवं बंगाली समाज के लोग उपस्थित होकर विधिविधान से पूजा अर्चना की। सरस्वती जी के पूजन के अलावा जिनके घर में छोटे बच्चेहैं जो अभी पढ़ाई नहीं करते हैं तथा अगले सत्र में स्कूल में प्रवेश दिया जाना है उनके लिए हाते खड़ी कार्यक्रम किया गया। उनको मां सरस्वती जी के सामने हाथ में पेंसिल देकर स्लेट में लिखा कर उनके विद्यार्थी जीवन का प्रारंभ किया गया।


स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन


बसंत पंचमी के अवसर पर भूतेश्वर देव स्थान पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर भारतीय रेडक्रास सोसायटी, होम्योपैथिक औषधालय, फ ेमिली प्लानिंग एसोशिएशन आफ इंडिया एवं अभिनयतोष महिला बाल विकास समिति की संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। शिविर में डॉ. विवेक जैन, डॉ. एलके तंतवाय, डॉ. नम्रता जैन, डॉ. इशहार अहमद ने 74 मरीजों की जांच कर दवाईयां प्रदान की। शिविर में कामता प्रसाद तिवारी, सीपी शुक्ला, महेश पटेल, राजकुमार सोनी, डॉ. एसएस पाराशर, कैलाश देवलिया, अभय चौबे आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...