शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2013

सागर के संक्षिप्त समाचार




वायोवृद्ध स्वतंत्रा संग्राम सेनानी का निधन


गौरझामर। वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, मीसा बंदी एवं पूर्व प्राचार्य व प्रखर वक्ता डॉ. मगनलाल करण का निधन 15 फरवरी सुबह 4 बजे निधन हो गया। वह करीब 92 वर्ष के थे। पिछले कई दिनों से अस्वस्थ्य चल रहे थे। उनका निधन जिला चिकित्सालय में हुआ। उनका अंतिम संस्कार ग्राम के करंजुआ श्मशानघाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया। स्व. करण तीन पुत्र, दो पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।


कुशवाहा समाज की बैठक आज


सागर। कुशवाहा समाज युवा मोर्चा नगर इकाई की बैठक 16 फरवरी को शाम 4 बजे जिला उपाध्यक्ष चक्रेश पटेल के निवास तिली वार्ड में आयोजित की जाएगी। अध्यक्षता मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष अर्जुन पटेल करेंगे एवं जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र पटेल द्वारा 24 फरवरी को होने वाली कुशवाहा समाज की संभागीय बैठक के व्यवस्था प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी। बैठक में सभी पदाधिकारियों से शामिल होने की अपील मोर्चा के नगर अध्यक्ष राजकुमार पटेल ने की है।


कास्को बाल क्रिकेट टूर्नामेंट


सागर। कटरा वार्ड में आयोजित कास्को बाल क्रिकेट टूनार्मेन्ट का उद्घाटन विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष हाजी अजमेरी राईन ने की। इस अवसर पर विधायक श्री जैन ने आयोजन समिति को बधाई दी। समस्त खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने का आग्रह किया। हाजी अजमेरी राईन ने टूनार्मेन्ट में भाग ले रही समस्त टीमों को बधाई दी। संचालन जफर हुसैन कमानी ने किया एवं आभार नगर अध्यक्ष रफीक खान ने माना। इस अवसर पर मंजीत भाटिया, अजीम मासाब, शेख जाहेद, सज्जू, उस्मान ताज, अकबर पठान, आरिफ लंबरदार, उद्दी भाई, राजा टेंट, पप्पू भाई आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...