बुधवार, 6 फ़रवरी 2013

टीबी के संविदा कर्मियों का एक माह में होगा नियमितिकरण

सागर/ पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एक दशक से अधिक समय से संविदा आधार पर नौकरी कर रहे कर्मचारियों का एक माह के अंदर मप्र शासन द्वारा नियमितिकरण किया जाएगा। यह लिखित आश्वासन स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा संविदा कर्मियों को अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म करने की शर्त पर दिया गया।

प्रदेश के 550 टीबी कर्मचारी पिछले 10 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल व धरना प्रदर्शन पर थे तथा क्षय नियंत्रण कार्यक्रम का कार्य पूर्णत: ठप हो गया था। टीबी कम्रचारी 10 दिन की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बाद कल से काम पर लौटेंगे। 

हड़ताल के विषय में जानकारी देते हुए मप्र संविदा टीबी कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अमिताभ चौबे ने बताया कि उक्त 10 दिवस की हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने पूरी एकजुटता के साथ संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय ठक्कर के नेतृत्व में भोपाल में अपनी आवाज बुंलद की तो वहीं राज्य सरका ने भी हमारी मांगों को पूरी गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के सभी 550 टीबी कर्मियों के परिवारों के साथ पूर्णत: न्याय किया है। 

सागर के जिलाअध्यक्ष जितेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के संविदा कर्मियों को मातृत्व एवं चिकित्सा अवकाश जैसी मूलभूत सुविधाएं भी प्राप्त नहीं थी कर्मचारियों द्वारा अल्प वेतन में बमुश्किल अपना गुजारा किया जा रहा था जिससे मजबूत होकर कर्मचारियों को हड़ताल का रास्ता चुनना पड़ा लेकिन शासन द्वारा हमारी मांगों पर त्वरित कार्रवाई की गई जिस पर हम सभी कर्मचारी शासन एवं प्रशासनिक अधिकारी के आभारी हैं। इस मौके पर अभिनेष द्विवेदी, नरेश सैनी, हेमराज लोधी, राजकुमार पाण्डेय, शैलेन्द्र उमाहिया, लोकेश, जितेन्द्र वर्मा, अनिल आठिया आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...