सागर। प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने संभागीय सह मीडिया प्रभारी के पद पर युवा भाजपा नेता प्रदीप राजौरिया को नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर श्री राजौरिया के समर्थकों ने आतिशबाजी की और मिठाईयां बांटी। मित्रों और शुभचिंतकों ने श्री राजौरिया को बधाई दी है।
बधाई देने वालों में विधायक शैलेन्द्र जैन, जगन्नाथ गुरैया, अपूर्व सिंघई, नरेन्द्र चौबे, रामकुमार साहू, आशीष कठल, शुभम् साहू, प्रभात मिश्रा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और नेता शामिल हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें